मोदी बोले- गांधीजी बोलकर गए, स्वदेशी अपनाओ:मेरी मत मानिए, गांधीजी की तो सुनिए; आत्मनिर्भरता का महत्व क्यों याद दिलाना पड़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उद्योगपतियों से कहा कि स्वदेशी का महत्व आपको क्यों बताना पड़ रहा है। पीएम बोले कि गांधी जी स्वदेशी अपनाने का संदेश दे गए। सोचिए, 100 साल बीत चुके हैं। आज मुझे भी वही बात दोहरानी पड़ रही है। मेरी बात मत मानिए, कम से कम गांधीजी की तो मानिए भाई।' इस दौरान पीएम मोदी ने देश के बड़े उद्योगपतियों को फटकार लगाई। PM ने कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई? उन्होंने कहा कि कंपनियों का रवैया ऐसा है कि ‘मोदी जी, आप करिए, हम तो सिर्फ देखते रहेंगे। क्या ऐसे ही काम चलता रहेगा?’ PM मोदी दिल्ली में फिक्की के 100वें स्थापना दिवस पर स्पीच दे रहे थे। सुनिए PM मोदी ने क्या कहा... 'क्वालिटी का भरोसा दिलाने के लिए एक्सपोर्ट क्वालिटी कहना पड़ता है' पीएम ने कहा, 'आप कस्टमर्स से कहते हैं, अरे लीजिए एक्सपोर्ट क्वालिटी है। आप देश के लोगों को क्या समझते हो भाई? क्या वो अच्छी क्वालिटी का हकदार नहीं है क्या? आज भी आपको ग्राहक को कहना पड़ता है कि एक्सपोर्ट क्वालिटी है। उसको भी लगता है, उन लोगों के लिए होगी तो अच्छी होगी। इस सोच को बदलना होगा। मेरे देशवासी क्वालिटी के हकदार हैं।' '140 करोड़ भारतीय बेहतर क्वालिटी के हकदार' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों को हल्के में न लें। उन्हें अपना पक्का ग्राहक न मानें। उन्होंने कहा कि कंपनियां यह सोचने के बजाय कि वे उत्पाद बनाएंगी, उसे भारतीय बाजार में खरीदार मिल ही जाएंगे। कंपनियां ये सोचें कि उनके प्रोडक्ट की गुणवत्ता क्या है और ये प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं, या नहीं। '10 साल में देश के लिए क्या करेंगे, ये सोचें' प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें 100 साल का इंतजार करने के बजाय यह सोचना चाहिए कि अगले 10 साल में देश के विकास के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। मोदी ने कहा कि कारोबारी बिना झिझक अपनी समस्याएं और सुधारों से जुड़े सुझाव दें। सरकार उनके साथ खड़ी है। फिक्की देश के बड़े कारोबारियों का संगठन फिक्की (FICCI) देश के बड़े कारोबारियों और कंपनियों का संगठन है। इसकी शुरुआत 1927 में हुई थी। यह कारोबारियों की समस्याएं और मांगें सरकार तक पहुंचाता है। साथ ही देश में कारोबार, निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार को सुझाव देता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। गुरुवार को फिक्की की 100वीं सालगिरह पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया और देश के बड़े उद्योगपतियों को संबोधित किया। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं-टैलेंट दिया, बदले में क्रेडिट-रॉयल्टी भी नहीं ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक, दुनिया भारत पर भरोसा करती है। भारत ने दुनिया को शून्य दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय या रॉयल्टी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत दूसरों को सक्षम बनाने में है। पूरी खबर पढ़ें…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया