दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 मौतें:15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; इस साल का छठा बड़ा हादसा

दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। NDRF की टीम ने मलबे से एक शव बरामद किया है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक, मलबे में कम से कम 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई। दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का यह छठा बड़ा हादसा है। इससे पहले हुए 5 हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें साकेत, रोहिणी, करोल बाग, सत्य निकेतन और सीमापुरी में हुए हादसे शामिल हैं। जान गंवाने वालों में कई छात्र भी शामिल थे। हादसे की 5 तस्वीरें… दिल्ली में इस साल बिल्डिंग गिरने से 21 मौतें, 5 बड़े हादसे 1. 30 मई: सैदुलाजाब इलाके में वेस्टर्न मार्ग पर चार मंजिला व्यावसायिक इमारत ढह गई। इसमें कोचिंग सेंटर, कैफे और ऑफिस चल रहे थे। मलबा पास की कैंटीन पर भी गिरा, जहां छात्र मौजूद थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए। 2. 8 जुलाई: रोहिणी सेक्टर-16 में बारिश के दौरान दो निर्माणाधीन इमारतें ढह गईं। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान चलाया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। 3. 21 अगस्त: करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में प्यारे लाल रोड पर एक इमारत का हिस्सा गिर गया। यहां इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। हादसे में वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हुई और दो लोग घायल हो गए। 4. 6 सितंबर: सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में लड़कों का PG चल रहा था। हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम हो रहा था। बचाव दल ने मलबे से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए। 5. 7 अक्टूबर: सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत का अगला हिस्सा ढह गया। हादसे में आसपास के लोग भी मलबे की चपेट में आए। बचाव दल ने 11 लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई और 8 लोग घायल हुए। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में PG-हॉस्टल की निगरानी के लिए बनेगा वेब पोर्टल, दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं दिल्ली सरकार राजधानी में छात्रों के PG आवासों की जानकारी जुटाने के लिए वेब पोर्टल शुरू करेगी। अगले 3 दिनों में 100 जगहों की जांच होगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने हाई पावर्ड कमेटी (HPC) की दूसरी बैठक के बाद यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है