बंगाल में टीएमसी-कांग्रेस साथ फिर भी भाजपा आगे:नंदीग्राम-रेजीनगर में बढ़त, तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK आगे; असम में भाजपा को लीड

चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। रुझानों में बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे है। तमिलनाडु की दोनों मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर सीएम विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर NDA समर्थित AINRC के उम्मीदवार अशोक आनंद जीत गए हैं। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की नंदीग्राम सीट की है। यहां TMC प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया था। इस उम्मीदवार को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए जमानत मिल गई। अब इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है