राहुल-प्रियंका के खिलाफ दो दिन में दूसरी FIR:खड़गे ने फिर विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया, कल इसी के बाद जंतर-मंतर प्रोटेस्ट हुआ था

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन करेगा। इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन FIR दर्ज हुई हैं। इससे पहले, 6 अक्टूबर को मार्च के दौरान आकाशवाणी बिल्डिंग में घुसने के मामले में FIR दर्ज हुई थी। राहुल गांधी ने कहा था, ‘मैं FIR से डरता नहीं हूं। मेरे खिलाफ 45 FIR हो चुकी हैं। मैं चाहता हूं 100 FIR हों।’ वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार दूसरे दिन INDIA ब्लॉक के नेताओं के लिए लंच रखा है। यह लंच कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में दोपहर 1:45 बजे होगा। खड़गे ने बुधवार को विपक्षी सांसदों के लिए कनॉट प्लेस के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच रखा था। इसके बाद सभी सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निकल गए थे।

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है