नंदीग्राम में भाजपा कैंडिडेट ने CM शुभेंदु का रिकॉर्ड तोड़ा:उपचुनाव में 1.22 लाख वोटों से जीत; पुडुचेरी में NDA, तमिलनाडु की दोनों सीटें TVK जीती
चार राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ 122753 वोटों से जीत गईं हैं। उन्हें कुल 164427 वोट मिले। हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह 1967 में सीट के अस्तित्व में आने के बाद नंदीग्राम सीट जीत का सबसे बड़ा अंतर है। इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2016 में शुभेंदु अधिकारी के नाम था। तब उन्होंने TMC के टिकट पर CPI के अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था। इसके अलावा, रेजीनगर सीट पर भाजपा जीत गई है। प्रत्याशी सखाराव सरकार ने 75661 वोट से जीत दर्ज की है। इसके साथ भाजपा के पास विधानसभा में 209 सीटें हो गई हैं। तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर सीएम विजय की पार्टी TVK जीत गई है। इस तरह विजय के पास अब विधानसभा में 109 सीटें हो गई हैं। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर NDA समर्थित AINRC के उम्मीदवार अशोक आनंद जीत गए हैं। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
Comments
Post a Comment