पुलिस ने दीपके की हिरासत का वीडियो जारी किया:CJP के आरोपों को झूठा बताया; दिल्ली में लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन, 100 हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके की हिरासत वाला वीडियो रविवार को जारी कर कॉकरोच पार्टी के आरोपों को झूठा बताया। दरअसल दिन में CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दादी के निधन की खबर सुनकर दीपके पुलिस से बार-बार अपने कजिन से बात कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इस पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि उन्हें हरसंभव मदद की पेशकश की गई थी। लेकिन दीपके ने खुद ही किसी से भी बात करने से मना कर दिया था। अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा हुए। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
Comments
Post a Comment