राहुल बोले- ज्ञानेश का इस्तीफा हमारा मिशन:विपक्ष ने कहा- वोट के साथ धरनास्थल भी चोरी हो रहे, प्रदर्शन जारी रहेगा, CEC को सजा मिलेगी
दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा- देश में लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है और यह लड़ाई अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही आंदोलन है। उन्होंने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश का इस्तीफा हमारा मिशन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- वोट चोरी के प्लान को उजागर करने के लिए विपक्ष एक साथ है। तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट के साथ अब धरनास्थल भी छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। राहुल ने अपने आवास पर विपक्षी नेताओं और छात्र संगठनों को चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था। बैठक में ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
Comments
Post a Comment