राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी:पुलिस ने एक घंटे बाद अंदर जाने की परमिशन दी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन

राहुल और प्रियंका गांधी के साथ विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके पहले उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान राहुल बस में ही बैठे रहे। राजघाट के गेट पर भारी सुरक्षाबल तैनात है। पुलिस ने सभी गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी है। राजघाट के लिए निकलने से पहले खड़गे ने कहा था कि हम वहां जाकर बापू से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे। दिल्ली में पिछले दो दिनों से सियासत का एक ही पैटर्न दिख रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाते हैं, सांसद खाना खाते हैं, फिर बसों में बैठकर निकल जाते हैं। फर्क इतना है कि बुधवार को मंजिल जंतर-मंतर थी और गुरुवार को राजघाट।

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है