तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में:समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकी; कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता सेंट्रल पार्क के पास जुटे
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे। 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया। नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। यानी 4 या 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। इसके बावजूद कनॉट प्लेस इलाके में सेंट्रल पार्क के पास सीजेपी समर्थक जुटे हैं।
Comments
Post a Comment