दीपके का दावा- कभी भी गिरफ्तार हो सकता हूं:सादे कपड़ों में पुलिस पीछा कर रही; कनॉट प्लेस में आज तिरंगा रैली; दिल्ली पुलिस बोली-लोग दूर रहें

दिल्ली में तिरंगा रैली से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार रात 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि आज रात या कल सुबह तक दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। दीपके ने कहा, “मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा तो हम उसके लिए तैयार हैं।” इससे पहले अभिजीत ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, और दावा किया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। वे जहां ठहरे हैं, उसे चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। एक गाड़ी भी हर जगह पीछा कर रही है। CJP आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी ने शाम 5 बजे लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से रैली से दूर रहने की अपील की है। CJP यह रैली SIR के विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और अपने पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में कर रही है। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है। 3 दिनों में दूसरी बार हिरासत में लिए गए दो CJP लीडर्स, देखें टाइमलाइन

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है