पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम से बात की:चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे, दुनियाभर में 350 से ज्यादा सेंटर
पीएम मोदी शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में 'चिन्मय अमृत महोत्सव' के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम से बात की। स्वामीजी के होलोग्राम ने कहा कि आपसे मेरी मुलाकात पहली बार फरवरी 1993 में हुई थी। आप मुझे शिकागो में विश्व धर्म संसद के शताब्दी कार्यक्रम में आमंत्रित करने आए थे। मोदी ने जवाब दिया कि मैं खुशनसीब हूं कि फिर मुझे आपके दर्शन का सौभाग्य मिला। होलोग्राम एक ऐसी 3D तकनीक है, जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु की तस्वीर असली जैसी दिखाई देती है और उसे अलग-अलग एंगल से देखने का एहसास होता है। चिन्मय मिशन का तीन दिन का कार्यक्रम 23 से 25 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें देश-विदेश से 9 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने पर सालभर से देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम हुए थे। इस मिशन की शुरुआत 1951 में स्वामी चिन्मयानंद ने की थी, ताकि गीता और वेदों का ज्ञान आम लोगों तक आसानी से पहुंच सके।
Comments
Post a Comment