राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात 10 बजे रिहा कर दिया। पुलिस ने राहुल समेत करीब 250 लोगों को आकाशवाणी परिसर से रात 8 बजे हिरासत में लिया था। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। वे दोपहर 12 बजे से CEC ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। चुनाव आयोग ने देर शाम कहा कि राहुल या उनके प्रतिनिधियों ने CEC से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं मांगा था। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था। राहुल की अगुआई में सुबह 10 बजे संसद से विपक्षी दलों का 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' शुरू हुआ था। पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे आकाशवाणी भवन के पास यह मार्च रोक दिया। राहुल-प्रियंका वहीं धरने पर बैठ गए। राहुल ने कहा कि 20 विपक्षी पार्टियों के 300 से ज्यादा सांसदों को CEC से मिलने से रोका गया, यह चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान है। दिल्ली और मुंबई में यह 5 दिन में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 7वां प्रदर्शन है। दिनभर चले घटनाक्रम की 4 तस्वीरें…
Comments
Post a Comment