DU छात्रसंघ चुनाव काउंटिंग, प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर ABVP को बढ़त:वाइस प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे; NSUI चारों पदों पर पीछे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की काउंटिंग में 5वें राउंड के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद पर ABVP के उम्मीदवार आगे हैं, जबकि वाइस प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास ने NSUI के विजय मीणा को पीछे छोड़ते हुए 5,790 वोट हासिल किए हैं। विजय मीणा को 5,737 वोट मिले हैं। दोनों के बीच महज 53 वोटों का अंतर है। वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 7,655 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर भी निर्दलीय विशेष यादव 4,270 वोटों के साथ आगे हैं। सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 5,216 वोटों के साथ आगे हैं। DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इस बार 40.46% वोटिंग हुई। कुल 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने वोट डाला। काउंटिग से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है