मुंबई में BMW फ्लाईओवर से गिरी:कार सवार 3 की मौत, 1 घायल; तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने कंट्रोल खोया
मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक BMW फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। काले रंग की BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर ने कार पर से कंट्रोल खो दिया। इसके बाद कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में BMW बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआत में हादसे में 4 लोगों के कुचले जाने की जानकारी सामने आई थी। घटना के बाद की 3 तस्वीरें… 20 साल के युवक की हालत गंभीर 20 साल के एक युवक को गंभीर हालत में नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान 21 साल के शनाय गज्जल और 17 साल के धिर्या सेठ के रूप में हुई है। एक और मृतक की उम्र करीब 25 साल है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, करीब 20 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। मुंबई कोस्टल रोड 10.58 किलोमीटर लंबी तेज रफ्तार सड़क है, जो साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ती है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में ट्रक-बोलेरो भिड़े, 3 बच्चों समेत 8 की मौत:जेसीबी-क्रेन से गाड़ी हटाई गई; रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
Comments
Post a Comment