दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा:AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। AAP का आरोप है कि तिलक नगर में सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग उनसे सवाल कर रहे थे। इस बीच उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड और मौजूद साथियों ने युवक को दूर हटाया। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस के सामने उसे पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को शिकायत दी है। मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी। भाजपा को भी उन्हें सस्पेंड कर देना चाहिए। विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी करके कहा कि जरनैल रात में बनी सड़क सुबह उखाड़ रहे हैं। उन्होंने कमीशन मांगा था, नहीं मिलने पर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा- जरनैल के साथियों ने मेरे परिवार को गाली दी, इस हालात में कोई भी आम आदमी जो करता, वही मैंने किया। दिल्ली में हुए हंगामे की 3 तस्वीरें… प्रवेश वर्मा-जनरैल के बीच हुई बहस तिलक नगर की घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रवेश वर्मा और विधायक जनरैल सिंह के बीच बहस होती दिख रही है। जनरैल तारकोल से बनी सड़क के टुकड़े दिखाते हुए प्रवेश से कह रहे हैं- आपने जो सड़क बनाई वो उखाड़ कर दिखा दी। इस पर प्रवेश ने कहा- गलत नहीं बोलना है, आप 15 साल में नहीं बना पाए। जवाब में जनरैल ने कहा- आप बना दो लेकिन ऐसी मत बनाओ जो 15 घंटे न चले। इसके बाद मंत्री वर्मा वहां से चले गए। जनरैल उनकी गाड़ी तक पीछे-पीछे जाते हैं, वहीं प्रवेश वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार देते हैं। प्रवेश ने 2.56 मिनट का वीडियो में रखा अपना पक्ष प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे कह रहे हैं कि “आम आदमी पार्टी जो वीडियो शेयर कर रही है, उसके पीछे की सच्चाई आपको पता होनी चाहिए। विकास पुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा है। उस इलाके के विधायक जरनैल सिंह कई दिनों से PWD विभाग के इंजीनियरों से कह रहे थे कि वे उन्हें कॉन्ट्रैक्टर से मिलवाएं और उनके लिए कमीशन का इंतजाम करें। हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।” प्रवेश ने बताया- "आज जब मैं उस रास्ते से जा रहा था, तो मैंने इंजीनियरों से कहा कि मैं एक बार सारे काम देखना चाहता हूं। मैंने देखा काम अच्छे से हो रहा था। स्थानीय लोगों ने मुझे बताया कि 15 साल से सड़क नहीं बनी थी। शायद आम आदमी पार्टी इस बात से बहुत नाखुश है कि दिल्ली में सभी सड़कें बन रही हैं, जिनमें वे सड़कें भी शामिल हैं जो 15 साल से नहीं बनी थीं।" प्रवेश आगे कहते हैं, "...मैंने 45 मिनट तक उनका इंतजार किया। जब जरनैल सिंह आए, तो उन्होंने पहले ही अपने कार्यकर्ताओं को बता दिया था और उनके साथ आए थे। आते ही उन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी। जब उनके एक कार्यकर्ता ने मेरे परिवार को गाली दी, तो ऐसी स्थिति में कोई भी गुस्से में प्रतिक्रिया देगा, और मैंने भी वही किया।" प्रवेश वर्मा से जुड़े बड़े विवाद ------------------- ये खबर भी पढ़ें… असम में कॉकरोच पार्टी के आशुतोष रांका हिरासत में: बोले- CM हिमंता को स्कूलों की सच्चाई सामने आने का डर; पुलिस टीम समेत जेल ले गई असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। ये लोग CJP की वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी