देशभर में जन्माष्टमी, मथुरा-द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए:सोने से सजी कामधेनु से अभिषेक, 500 ड्रोन से कृष्ण लीलाएं दिखाईं; नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

देशभर के मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। शुक्रवार की रात 12 बजे मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका तक भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया गया है। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कान्हा का सोने से सजी चांदी की कामधेनु से अभिषेक किया गया और 500 ड्रोन से कृष्ण लीलाएं दिखाई गईं। मथुरा में शाम 6 बजे तक 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। राजस्थान में राजसमंद के नाथद्वारा में भगवान को 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई। वहीं, बिहार के पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर 108 चांदी के कलश से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया गया। मंदिर की सजावट के लिए अलग-अलग तरह के करीब 8 टन फूल मंगाए गए हैं। देशभर से जन्माष्टमी की तस्वीरें… जन्माष्टमी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम देशभर में जन्माष्टमी से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है