राहुल गांधी बोले- पहचान के आधार पर हमला भी त्रासदी:मणिपुरी संगीतकार को श्रद्धांजलि दी; दिल्ली में 4 दिन पहले 6 लोगों ने घर में घुसकर मार डाला था

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर के दिवंगत संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, ‘विक्रम को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे मणिपुर से आते थे। एक युवा की हत्या अपने आप में बड़ी त्रासदी है। इसके साथ ही किसी व्यक्ति पर उसकी पहचान और वह किस जगह से आया है, इस आधार पर हमला होना भी चिंता की बात है।’ दिल्ली 6 सितंबर को 54 साल के मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राहुल बोले- हिंसा और नफरत का इस्तेमाल गलत राहुल गांधी ने कहा कि विक्रम की हत्या हुई या नहीं हुई, इस घटना में हिंसा जरूर थी। इसमें हिंसा, नफरत और अहंकार दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आजकल एक सोच जैसी बनती जा रही है कि अगर कोई व्यक्ति ताकतवर है तो वह हिंसा कर सकता है। राहुल ने इस रवैये को गलत बताते हुए कहा कि ताकत के आधार पर किसी के साथ हिंसा करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया विक्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक नाबालिग भी है। घटना 6 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। दक्षिण दिल्ली के आश्रम इलाके में रहने वाले विक्रम सिंह अपने घर के नीचे डिलीवरी बॉय और स्थानीय ढाबे के कर्मचारियों के तेज शोर और हंगामे पर आपत्ति जताने गए थे। रोप है कि डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था। आरोपियों ने बिल्डिंग में घुसकर सिंह का तीन मंजिलों तक पीछा किया, और लात-घूसों से उन पर हमला किया। चोटों के कारण सिंह की मौत हो गई। गुरुवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम सिंह की मौत उनके सीने और पेट पर गंभीर शारीरिक चोटों के कारण हुए भारी आंतरिक रक्तस्राव से हुई। घटना के बाद के सीसीटीवी फुटेज दिल्ली में रहने वाले नॉर्थईस्ट के लोगों की सुरक्षा पर चिंता इस मामले ने नॉर्थईस्ट समुदाय के लोगों में दिल्ली में रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। पुलिस मामले की परिस्थितियों और हमले के मकसद की जांच कर रही है। इस बारे में आगे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या: घर में घुस आरोपियों ने की वारदात, परिवार के सामने ही फर्श पर कई बार पटका कोडरमा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के घर में घुसकर उसे जमीन पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मरकच्चो पश्चिम स्थित प्रेम नगर की है। मृतक का किसी बात को लेकर होटल में मामूली विवाद हो गया था। पढ़ें पूरी खबर…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है