मथुरा में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण; 15 लाख भक्त पहुंचे:गुजरात में 300 ड्रोन से कृष्ण लीला दिखी; बिहार के इस्कॉन में 8 टन फूलों से सजावट

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका तक जन्माष्टमी की धूम है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई। यूपी के मथुरा-वृंदावन में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। मथुरा में शाम 6 बजे तक 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यहां देश-विदेश से 50 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। काशी के इस्कॉन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। इस बार 300 ड्रोन के जरिए भगवान कृष्ण की दो-तीन लीलाएं दिखाई जाएंगी। वहीं, बिहार के पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर 108 चांदी के कलश से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। मंदिर की सजावट के लिए अलग-अलग तरह के करीब 8 टन फूल मंगाए गए हैं। देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों की तस्वीरें… जन्माष्टमी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम देशभर में जन्माष्टमी से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है