राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं:MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई

देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक लगातार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों में भी पानी घुस गया। वहीं, चूरू में भी कॉलोनियां डूब गईं। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 6 इंच बारिश हुई। पानी नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है। दिल्ली में पिछले 8 दिनों के दौरान महीने भर की बारिश हो गई। दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 8 दिनों में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो महीने की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है। अगस्त में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। शनिवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग सहित कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है