पुलिस अज्ञात के खिलाफ जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी की FIR लिख रही:आरोप- पैलेट गन से आंख की रोशनी गई; 5 घंटे से थाने में राहुल
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी साहिल की शिकायत पर FIR लिखने तैयार हो गई है। हालांकि मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया जा रहा है। छात्र का आरोप है कि पैलेट गन के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई है। राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि जब तक पैलेट गन से पीड़ित साहिल की FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वे यहां से हटेंगे नहीं। राहुल ने साहिल को लगे छर्रे दिखाकर कहा था- 'पैलेट गन चलने के सबूत हैं। ये छर्रे साहिल के शरीर से निकले हैं। अगर पुलिस ने गन नहीं चलाई तो किसने चलाई है। पुलिस कह रही है कि उन्हें FIR नहीं करने के ऊपर से निर्देश हैं।' राहुल के साथ प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश भी मौजूद हैं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र साहिल घायल हो गए थे। इधर, भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने कहा था कि राहुल गांधी कभी पुलिस पर हमले के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं। राहुल बोले- शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली राहुल का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में साहिल पैलेट गन से घायल हुए। 14 अगस्त को उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली। 17 अगस्त को ईमेल और फोन से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
दिल्ली पुलिस बोली- शिकायत क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत पीड़ित ने खुद दी है। 20 जुलाई को दर्ज सभी मामलों की जांच पहले से क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता को बताया है कि उसकी शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी। राहुल के धरने की 5 तस्वीरें… दोपहर 12 बजे दोपहर 12.15 बजे दोपहर 12.30 बजे दोपहर 1.30 बजे दोपहर 1.35 बजे राहुल गांधी के धरने से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…
Comments
Post a Comment