80वां स्वतंत्रता दिवस आज, मोदी 13वीं बार तिरंगा फहराएंगे:पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया जाएगा; जेन-जी इवेंट का हिस्सा बनेंगे
देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस आज मनाया जाएगा। पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। इस बार लाल किले से पहली बार वंदे मातरम गाया जाएगा। लाल किले पर करीब 3 घंटे का कार्यक्रम होगा। सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवान प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। उसके बाद राष्ट्रगीत होगा, पीएम राष्ट्र ध्वज फहराएंगे फिर राष्ट्रगान होगा। फिर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। उसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा होगी। पीएम का लाल किले से संबोधन होगा। 2,500 NCC कैडेट और मॉय भारत वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर वंदे मातरम आकृति बनाएंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवान तैनात किए गए हैं। 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। 5000 स्पेशल गेस्ट आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस 2026: युवाओं पर फोकस देश के 92 गांवों में आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहरेगा लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं
Comments
Post a Comment