एमपी में 6 महीने पुरानी सड़क बही, पुल डूबा:यूपी के 19 जिलों में बाढ़, वाराणसी की कॉलोनियां जलमग्न; उत्तरकाशी में हाईवे बंद, घरों में घुसा पानी

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। सीधी में शनिवार को ₹104 करोड़ लागत से 6 महीने पहले बनी सड़क का बड़ा हिस्सा बारिश में बह गया। नरसिंहपुर में रेतघाट पुल पानी में डूब गया है। सतना में बाइक समेत तीन लोग नाले में बह गए। इनमें दो लोग बच गए। तीसरा लापता है। पन्ना में उफनती नदी में एक डंपर बह गया। उत्तर प्रदेश में भी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 92 गांवों की फसलें डूब गई हैं और 26 गांव टापू बन गए हैं। प्रभावित लोगों तक नाव और मोटर बोट के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से घाट और रिवर फ्रंट जलमग्न हैं। वाराणसी में सभी 84 घाट जलमग्न हो चुके हैं। अस्सी घाट पर जहां दुकानें लगती थीं, वहां नावें चल रही हैं। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती अब छत पर कराई जा रही है। वरुणा नदी का पानी रिहाइशी कॉलोनियों तक पहुंच गया है। कानपुर में गंगा के साथ-साथ पांडू नदी भी उफान पर है। इससे निचले इलाकों में बने घरों में 4 से 6 फीट तक पानी भर गया है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच उत्तरकाशी में शनिवार को लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण गंगोत्री हाईवे पर मलबा आने से रास्ता बंद हो गया, जबकि जोशियाड़ा इलाके में बारिश का पानी घरों में घुस गया। प्रदेश में फिलहाल 80 सड़कें बंद हैं, इनमें नैनीताल की 15, चमोली और पिथौरागढ़ की 13-13 सड़कें शामिल हैं। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… देश भर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है