कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी:1937 के फैसले का पालन करेगी, वेणुगोपाल बोले- भाजपा के लिए ये भावनात्मक नहीं, राजनीति मुद्दा
कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे। नई दिल्ली के इंदिरा भवन में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें ही वंदे मातरम पर कांग्रेस ने यह फैसला लिया। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वंदे मातरम और राष्ट्रगान कांग्रेस के लिए भावनात्मक मुद्दे हैं, जबकि भाजपा के लिए ये राजनीतिक मुद्दे हैं। 1950 में संविधान सभा ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था। इसमें कुल 6 पैरा हैं। भाजपा का दावा- कांग्रेस मुख्यालय में रोका गया था वंदेमातरम 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम पर कांग्रेसी नेताओं के व्यवहार को लेकर विवाद हो रहा है। भाजपा का आरोप है कि गीत के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष ने गीत रुकवाने की कोशिश की थी। 2026 वंदे मातरम के अपमान पर कानून बना कांग्रेस की मीटिंग में पेपरलीक पर फोकस कांग्रेस की बैठक में वेणुगोपाल ने कहा- नेताओं के बीच राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक, छात्र आंदोलन और सरकार के आंदोलन से निपटने के तरीके पर चर्चा हुई। साथ ही CWC ने माना कि संसद का मानसून सत्र विपक्ष के लिए सफल रहा और केंद्र सरकार बैकफुट पर रही। छात्रों के लिए 800 शहरों में सभा करेगी कांग्रेस वेणुगोपाल ने कहा- राहुल गांधी छात्रों की मांगें उठाते रहेंगे। इसके तहत 800 शहरों में सभाएं की जाएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पार्टी के मुख्यमंत्रियों से विशेषज्ञों के साथ काम करने को कहा है। उनसे शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए रोडमैप तैयार कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-BJP-RSS मनुवादी सोच को बढ़ावा दे रही:खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण से संविधान का अपमान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने BJP-RSS पर मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर कही। पूरी खबर पढ़ें…
Comments
Post a Comment