दिल्ली में अब तक 127cm बारिश,15 साल का रिकॉर्ड टूटा:दीवार गिरने से 8 गाड़ियां दबीं; लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी

जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है। मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है। देवली इलाके में शनिवार को तेज बारिश से पार्किंग की दीवार गिर गई। इसके मलबे में आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति दिल्ली में बारिश के असर की 4 तस्वीरें… देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है