सिया-केतन के वेडिंग फंक्शन का VIDEO:'बस आज की रात है जिंदगी' गाने पर झूमा था परिवार; आज आरोपी चेतन को किला ले जाया गया
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर मामले में पुलिस आरोपी और सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को लोगगढ़ किला ले गई। यहां उसका गेट एनालिसिस हुआ। दरअसल, 18 जून को हत्या के दिन पुलिस को CCTV फुटेज मिला था। इसमें एक शख्स हुडी में जाता दिखा। पुलिस को अंदेशा है कि यह सिया का प्रेमी चेतन है। आज सुबह चेतन को किले पर चलाकर देखा गया। उसकी हुडी पहनने की स्टाइल और बॉडी लैंग्वेंज रिकॉर्ड की गई। अब इसका फुटेज से मिलान किया जाएगा। उधर, सिया और चेतन की प्री-वेडिंग के एक फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूरा परिवार 'बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां" पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में केतन हैं, लेकिन सिया नहीं दिख रही है। आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। चेतन को लोहगढ़ किला ले जाने की 2 फोटोज आरोपी चेतन का गेट एनालिसिस हुआ केतन का मर्डर 18 जून को हुआ था। किले के सीसीटीवी में हुडी में एक युवक नजर आया था। दावा है कि यह चेतन था, जिसने अपना चेहरा छिपा रखा था। पुलिस सीसीवीटी फुटेज में नजर आ रहे शख्स और चेतन की चाल, बॉडी लैंग्वेज को मैच कराकर देखेगी, इसी टेस्ट को गेट एनालिसिस कहा जाता है। प्री-वेडिंग फंक्शन: सिंगर रीतू शर्मा ने पोस्ट किया पुलिस के 3 और दावे, इशारा मिलते ही केतन को धक्का दिया हत्या से 6 दिन के अंदर आरोपी अरेस्ट 18 जून को केतन की हत्या से छह दिन के अंदर पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन को अरेस्ट कर लिया। जांच के दौरान दोनों आरोपी एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी कर चुकी है। 31 मई को मर्डर का आइडिया आया, 18 जून को मर्डर 31 मई को लोहगढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान सिया के मन में कथित तौर पर केतन की हत्या का प्लान आया। 5 जून को उसने दोबारा किले पर चलने का दबाव बनाया, लेकिन केतन नहीं माना। 6 जून की बाली ट्रिप रुकवाने के लिए सिया ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया। 14 जून को पुलिस के अनुसार सिया ने लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की कथित कोशिश की, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने से वह बच गया। सिया ने इसे सांप से बचाने की कोशिश बताया और केतन ने भी परिवार को यही बात बताई। 18 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने सिया केतन को फिर लोहगढ़ किले ले गई। आरोप है कि वहां सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसे खाई में धक्का दे दिया, जबकि अगले दिन 19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए केतन ने महाबलेश्वर में रिजॉर्ट बुक किया था। ------------------- ये खबर भी पढ़े… पुणे मर्डर- क्या हुडी में दिखा व्यक्ति चेतन ही था:पुलिस चलने का तरीका जांचेगी, सिया का केस लड़ने पर 2 वकीलों का दावा पुपुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस आरोपी चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस करेगी। गेट एनालिसिस यानी पुलिस चेतन के चलने का तरीका, बॉडी मूमेंट, कदमों की लंबाई की जांच करेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि दावा है कि 18 जून को (मर्डर वाले दिन) लोहगढ़ फोर्ट पर हुडी पहने दिखा युवक चेतन ही था। पूरी खबर पढ़ें…
Comments
Post a Comment