पुणे-दिल्ली में इमारत ढहीं, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी:खंडाला में लैंडस्लाइड; सूरत में बाढ़, करोड़ों का नुकसान, खाने-पीने की भी दिक्कत

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को भारी बारिश के कारण कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दिल्ली के रोहिणी में भी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। पुणे के खंडाला में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अब भी लापता है। उधर, गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच तक बारिश हुई, जिससे 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जुलाई 1941 में 18 इंच बारिश हुई थी सूरत में बाढ़ से शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई़। करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हुई। 3400 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाने-पीने की परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुणे में इमारत ढही, 3 तस्वीरें सूरत में आफत की बरसात, 3 तस्वीरें देशभर से मौसम की तस्वीरें दिल्ली-जयपुर हाइवे धंसा, गुरुग्राम में 10km लंबा जाम भारी बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। एक स्कूल बस भी नाले में फंस गई। इधर, गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। पुलिस ने कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) देने की अपील की है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम पांच मंजिला इमारत ढह गई। राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोगा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।