कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च आज:रात भर जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, बैरिकेडिंग तोड़ी; वांगचुक अस्पताल में, पत्नी प्रदर्शन में शामिल होंगी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक 'चलो संसद' मार्च निकालेगी। रविवार रात भर जंतर-मंतर पर समर्थकों का जुटना जारी रहा। सोमवार सुबह करीब 5 बजे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एक साथ जंतर-मंतर पहुंचे और पुलिस की तीन लेयर बैरिकेडिंग तोड़ दी। CJP ने सुबह 9 बजे जंतर-मंतर से संसद तक मार्च का आह्वान किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए न कोई आवेदन मिला है और न ही इजाजत दी गई है। दिल्ली जिले में धारा 163 लागू है। उधर, पिछले 22 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। उनके मार्च में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा है कि वह प्रदर्शन में शामिल होंगी। उन्होंने रविवार को जंतर-मंतर से दो शर्तें भी रखीं। गीतांजलि ने कहा कि अगर राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मिलें और संसद के मानसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही और सुधार का मुद्दा उठाने का भरोसा दें, तभी वांगचुक अपना अनशन खत्म करेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो वांगचुक अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद अपना अनशन जारी रखेंगे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 6 तस्वीरें… जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Comments
Post a Comment