कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन दोबारा शुरू:समर्थकों ने फिर मंच बनाया; पुलिस ने संसद मार्च के बाद समर्थकों को हटाया था

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर सोमवार रात 10.30 बजे से फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इससे पहले सुबह 8 से शाम 5 बजे तक CJP के संसद तक मार्च निकालने के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर को खाली करा दिया था। दरअसल सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया था। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक होते हुए संसद के करीब पहुंचे थे। संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई, मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए। CJP ने आरोप लगाया कि निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की फोटो सामने आईं। वांगचुक बोले- अनशन नहीं तोडूंगा, 5 बड़े अपडेट‌्स संसद भवन के पास से प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें CJP का जंतर-मंतर से संसद तक का मार्च रूट भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से… जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा