दिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं:पत्नी ने कहा– विपक्षी नेता संसद में मुद्दा उठाने का वादा करें तो सोनम अनशन खत्म कर देंगे

सोनम की पत्नी गीतांजलि ने रविवार को जंतर-मंतर पर कहा– अगर राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मिलें और भरोसा दें कि वे संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। सोनम वांगचुक की मांग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की है और वे चाहते हैं कि इस मुद्दे पर संसद में गंभीर चर्चा हो। यदि नेताओं की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलता है, तो वांगचुक अनशन खत्म कर देंगे। इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा- स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सरकार की इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता। वांगचुक को वहीं दवाएं दी जा रहीं, जिसमें उनकी रजामंदी है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के साथ पुलिस को 3 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। दरअसल सोनम की पत्नी गीतांजलि ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने की मांग की थी। मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है। जंतर–मंतर पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें आज के 5 बड़े अपडेट्स वांगचुक की हड़ताल का आज 22वां दिन खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।