अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई:जम्मू-कश्मीर में बारिश का रेड अलर्ट; छत्तीसगढ़ में बारिश का 93 साल का रिकॉर्ड टूटा

जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई 2026 से स्थगित रहेगी। वहीं वैष्णो देवी यात्रा भी शनिवार से रोक दी गई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बारिश का 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यहां 1993 में 14.93 इंच बारिश हुई थी। लेकिन शनिवार को 16 इंच बारिश हुई और ये रिकॉर्ड टूट गया। यूपी के लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है। झांसी में 15 मिनट की बारिश के बाद पारा 7 डिग्री तक कम हो गया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांवों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड हुई। बाढ़ से अब तक 1,13,674 लोग प्रभावित हुए हैं। देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं…

Comments


Popular posts from this blog

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले, पहला मैच शाहपुरा नाइट राइडर्स ओर दूसरा शाहपुरा विजार्ड ने जीता।