महाराष्ट्र के वसई में 20 कारें डूबीं:नदी खतरे के निशान के करीब; छत्तीसगढ़ में घरों में पानी घुसा; गुजरात में कार बही
देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। भावनगर में एक कार पानी में बह गई। उधर, महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित है। वसई के नालासोपारा में सड़क नदी जैसी बन गई। करीब 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं। पालघर में बाढ़ के पानी में बहने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रशासन ने 180 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है। रत्नागिरी में लगातार बारिश के कारण जगबुडी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी का जलस्तर 6.40 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 7 मीटर है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार रात आधे घंटे के भीतर ही 30 मिमी पानी बरसा। टाटीबंध में घरों में पानी भर गया। दिल्ली, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड सहित देश के 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बाढ़-बारिश की 4 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Comments
Post a Comment