शाह बोले-बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा:बंगाल का अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा, बस दीदी का भतीजा नहीं होगा

बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा है। भाजपा पहले फेज की 152 सीटों में से 110 सीटें जीत रही है। राज्य में 4 मई को हमारी सरकार बनेगी। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अफवाह फैला रही हैं भाजपा का शासन आया तो बंगाल के लोग बाहर कर दिए जाएंगे। मैं दीदी को बताना चाहूंगा कि अगला सीएम बंगाल का ही होगा। वह सिर्फ आपका भतीजा नहीं होगा, बीजेपी का कार्यकर्ता होगा। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.72% मतदान हुआ है। दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 4 पॉइंट्स पीएम ने हुगली में नाव की सवारी, नाविक को गले लगाया इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाव की सवारी वाली तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। बंगाल चुनाव से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स… विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

जन्मकल्याणक महोत्सव 30 दिसम्बर को  चवलेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ चेनपुरा मे मनाया जाएगा

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले