बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड,पहले फेज में 93% मतदान:ममता बोलीं- SIR के विरोध में बंपर वोटिंग; तमिलनाडु के इतिहास में सबसे ज्यादा 85% वोट पड़े
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को बंपर वोटिंग हुई। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.72% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.13% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आंकड़े रात 9 बजे तक हैं। इनमें बदलाव हो सकता है। दोनों राज्यों में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। ममता ने वोटिंग के बाद कहा- बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है। इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी। पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे।पूरी खबर पढ़ें… तमिलनाडु में अब तक 14 बार चुनाव, इस बार रिकॉर्ड वोटिंग बंगाल में वोटिंग के दौरान मारपीट-झड़प, 5 घटनाएं… बंगाल में वोटिंग के दौरान मारपीट-झड़प, 5 तस्वीरें… बंगाल की जिन 152 सीटों पर चुनाव, यहां 2021 में TMC 92 सीटें जीती 29 अप्रैल को बंगाल की 142 सीटों पर दूसरे फेज में मतदान बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
Comments
Post a Comment