बंगाल में रिकॉर्ड 92% वोटिंग:2011 का रिकॉर्ड टूटा; तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी 85% से ज्यादा मतदान, केरलम में सबसे कम

पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। बुधवार को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। इससे पहले 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। यह बंगाल के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है। इससे पहले बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। महिलाओं ने (92.28%) तो पुरुषों से भी ज्यादा (91.07%) वोट डाले। इस बार चुनावी हिंसा में भी मौत नहीं हुई। बंगाल के अलावा तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों में केरलम में सबसे कम 78.03% वोटिंग हुई। 4 मई को सभी राज्यों के चुनाव परिणाम आएंगे। बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग के दौरान हिंसा-लाठीचार्ज; 7 घटनाएं… पश्चिम बंगाल में पहली बार 90% से ज्यादा वोटिंग बंगाल में 1.21% महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले बंगाल में वोट प्रतिशत बढ़ने की 4 वजहें… बाकी 4 राज्यों में कितनी वोटिंग हुई, सिलसिलेवार पढ़िए… तमिलनाडु में रिकॉर्ड 85.14% वोटिंग : तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 85.14% वोटिंग हुई। 1967 से अब तक राज्य में कभी इतनी वोटिंग नहीं हुई। सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था। असम के 26 से ज्यादा जिलों में 80% से ऊपर वोटिंग : असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों पर रिकॉर्ड 85.91% वोटिंग हुई। 35 जिलों में से 26 से ज्यादा जिलों में 80% से ऊपर वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 95.56% मतदान साउथ सलमारा मनकचर जिले में हुआ। सबसे कम 75.25% वोटिंग वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग में हुई। केरलम के कोझिकोड में सबसे ज्यादा 81.32% वोटिंग : केरलम में 140 विधानसभा सीटों 78.27% वोटिंग हुई। 14 जिले में से दो जिलों में 80% से ऊपर मतदान हुआ। 10 जिलों में 70% से ज्यादा वोटिंग हुई है। केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुन रहे हैं। पुडुचेरी में रिकॉर्ड करीब 89.87% वोटिंग : पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों में कुल 10 लाख मतदाता हैं। यहां 89.87% वोटिंग हुई। केंद्र शासित प्रदेश में कुल दो जिले हैं। सबसे ज्यादा 90.47% मतदान पुडुचेरी जिले में हुआ। वहीं कराईकल में 86.77% वोटिंग हुई। पुडुचेरी के इतिहास में पहली बार इतनी वोटिंग हुई है। --------------- 5 राज्यों में चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 1. बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी; केरलम में UDF सरकार का अनुमान पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल बुधवार शाम को जारी हुए। पश्चिम बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान है। तमिलनाडु के 9 एग्जिट पोल में 6 में DMK+ की वापसी की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… 2. पांच राज्यों में चुनाव खत्म, 11 PHOTOS:बंगाल में मोदी ने झालमुड़ी खाई, ममता की स्कूटी में सवारी; राहुल ने केरलम में साइकिल चलाई बंगाल में बुधवार को दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। अब सभी राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे। 51 दिन चले चुनाव प्रचार में कई मोमेंट्स देखने को मिले। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई तो ममता ने स्कूटी की सवारी की। राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे। पूरी खबर पढ़ें…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है