बंगाल में शाम 5 बजे तक 90% वोटिंग:TMC का आरोप- CRPF के हमले से बुजुर्ग की मौत; भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग हुई है। इस बीच CM ममता ने CRPF पर TMC समर्थकों से मारपीट का आरोप लगाया। ममता ने कोलकाता में कहा- CRPF ने सभी बूथ कैप्चर कर लिए हैं। बंगाल पुलिस कहीं नहीं है। ममता ने कहा- CRPF ने हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वोटरों और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्हें बॉर्डर की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन वे एक पार्टी की रक्षा कर रहे हैं। TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इधर, भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर ऐसी शिकायतें सही मिलेंगी, वहां दोबारा चुनाव होंगे। जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे। बंगाल में वोटिंग से जुड़ी 6 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है