जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 16 की मौत:यात्री बोले- तेज रफ्तार बस का टायर फटा, ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका; 100 फीट नीचे गिरी
जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। घायलों को इलाज के लिए GMC ऊधमपुर लाया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने लिखा था कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। हादसे की 4 तस्वीरें… यात्री बोले- बस तेज रफ्तार में थी, टायर फटने से कंट्रोल छूटा हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे की वजह बस का ओवर लोड और तेज रफ्तार होना था। घायल यात्रियों से पूछा गया तो वे बोले कि ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। बस का टायर फटने से वह स्पीड को कंट्रोल नहीं कर सका। जिसके कारण वह करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; बर्फ के कारण फिसली थी गाड़ी इससे पहले जनवरी में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Comments
Post a Comment