कश्मीर में पारा माइनस 11.2°C, हरियाणा में पारा 2°C:MP के 20 जिलों में कोहरा, राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। सोनमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2°C दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान माइनस 0.6°C रहा। 1 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में ओले और बारिश का दौर थमने के बाद सर्दी और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा। चंडीगढ़ के डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार शाम 5 बजे तक हिमस्खलन का गंभीर खतरा बताया है। वहीं, मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के 16 जिलों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। जींद में रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो रही। प्रदेश में 23 ट्रेनें लेट हुईं। प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया। राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद बदले मौसम से सर्दी फिर से तेज हो गई है। पाली में न्यूनतम तापमान 4.1°C और माउंट आबू में 3.3°C रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जयपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है