MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे:राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; केदारनाथ में तापमान -15°C, हिमाचल में 4-5 दिसंबर को बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। जबलपुर, ग्वालियर समेत राज्य के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है। बीते 2 दिनों में हल्की बारिश के बाद राजस्थान में भी सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत 5 जिलों में रविवार को घना कोहरा छा सकता है। 1 दिसंबर से राज्य में शीतलहर का अलर्ट है। उत्तराखंड में शनिवार को बादल छाए रहे। पहाड़ी इलाकों का पाला गिर रहा है। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस 15 दर्ज हुआ है। वहीं हिमाचल में 4-5 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बर्फबारी हो सकती है। राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें...

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है