दिल्ली धमाका-आतंकी शाहीन के फ्लैट से मिले ₹18.50 लाख:अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सीक्रेट लॉकर में छुपाए; सोने के 2 बिस्कुट, जेवर, विदेशी करेंसी भी बरामद

दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल में शामिल लेडी आतंकी डॉ. शाहीन सईद के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को 18.50 लाख कैश सहित सोने के बिस्कुट और कुछ गहने मिले है। अलमारी से अरब के अन्य देशों की करेंसी भी मिली है। गुरुवार की रात को जांच एजेंसी शाहीन को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची थी। टीम ने यहां पर उसकी सभी गतिविधियों की जांच की। जांच एजेंसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर शाहीन का 22 नंबर फ्लैट है। इस फ्लैट में वह काफी समय तक रही। जांच एजेंसी ने फ्लैट में रखी अलमारी का लॉक खुलवाया तो अंदर सीक्रेट लॉकर मिला। इसके खुलवाया गया तो अंदर कई पैकेट रखे हुए थे। टीम ने जब इन पैकेट को खोल कर देखा तो सभी चौक गए। इन पैकेट में 500-500 रूपए के नोट रखे गए थे। टीम के सदस्यों ने बिना मशीन के जब इन नोटों को गिना तो 18.50 लाख रुपए हुए। सोने के 2 बिस्कुट, 300 ग्राम जेवर भी मिले इसके बाद टीम ने अलमारी के दूसरे लॉकर की तलाशी ली। इसमें सोने के 2 बिस्कुट के साथ करीब 300 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए। सूत्रों ने ये भी बताया कि अलमारी से अरब देशों की करेंसी भी मिली है। बता दें कि डॉ. शाहीन के कई करीबी फंडिंग के लिए कई गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के संपर्क में थे। वह वर्ष 2006 से 2013 तक जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर में फार्माकोलॉजी की प्रवक्ता व विभागाध्यक्ष रही। एजेंसी की जांच में सामने आया कि एनजीओ के माध्यम से पैसा मंगाने वाले गिरोह का नेटवर्क खाड़ी देश बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब व संयुक्त अरब अमीरात तक है। दस्तावेजों को जांच एजेंसी ने किया जब्त जांच एजेंसी ने इसे बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में जाकर शाहीन के नाम पर रजिस्टर एक लॉकर को खोलकर चेक किया। इसमें जांच टीम को कुछ दस्तावेज मिले है, जिनको कब्जे में ले लिया गया है। ये दस्तावेज क्या है, इनमें क्या मिला है? इसका अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों ने ये भी बताया कि शाहीन एजेंसी की जांच में सहयोग नहीं रही है। गुरुवार को जब उसको फरीदाबाद लाया गया तो वह टीम को लगातार बरगलाती रही। अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. शाहीन के साथ ऐसे हुई जांच... खोरी जमालपुर लेकर गई टीम इसके बाद NIA की टीम शाहीन को खोरी जमालपुर लेकर पहुंची, जहां उसका और डॉक्टर मुजम्मिल का निकाह हुआ था। सूत्र बताते हैं कि मुजम्मिल ने सिर्फ निकाह के लिए एक 3BHK का फ्लैट किराए पर लिया था। निकाह समारोह में डॉक्टर उमर सहित लगभग 10–12 लोग मौजूद थे, जिनकी पहचान भी शाहीन ने एनआईए को बताई है। टीम अब निकाह में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें.... आतंकी डॉक्टर्स के मददगारों पर NIA लेगी बड़ा एक्शन:हरियाणा, यूपी, Jk के 5 शहरों की लिस्ट तैयार; छिपने के ठिकाने, वाहन और फाइनेंस मुहैया कराया दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर्स के जमीनी मददगारों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने आतंकी मॉड्यूल को लॉजिस्टिक सपोर्ट, शेल्टर, वाहन और फाइनेंस मुहैया कराया। (पूरी खबर पढ़ें) डॉ. शाहीन पति से तलाक लेकर आतंकियों की कमांडर बनी:2 साल पहले फरीदाबाद शिफ्ट; लखनऊ में पिता बोले- बेटी आतंकी नहीं मेरी बेटी शाहीन मेडिकल कॉलेज में टॉपर थी। वह आतंकी नहीं हो सकती, मेरा दिल नहीं मानता। हमारी बेटी ने लोगों की सेवा में जिंदगी बिताई है। RDX मिलने की खबर सुनकर हम सकते में हैं। हमारी आखिरी बात करीब एक महीने पहले हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी