कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही क्षेत्र में विकास की गंगा बहाऊंगा - विधायक खंडेलवाल*




मांडलगढ़, 01 जनवरी।
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित विधायक गोपाल खंडेलवाल की धन्यवाद यात्रा मंगलवार को मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल की ग्राम पंचायत जालिया में आयोजित की गई। इससे पहले विधायक खंडेलवाल ने मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया। ततपश्चात यात्रा शुरू की। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक खंडेलवाल का जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने विधायक खंडेलवाल व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक को माला व साफा पहनाकर स्वागत करते हुए अपार स्नेह दिया। विधायक खंडेलवाल ने घर-घर जाकर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी मतदाताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठकर वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और शीघ्र ही समाधान कराने का विश्वास भी दिलाया। इस दौरान विधायक खंडेलवाल ने कहा कि चुनाव में जो जीत हुई है वह मेरी नहीं बल्कि ये पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने से पहले कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, पूर्व महामंत्री लादूलाल तेली, नगर पालिका चेयरमैन नंदिनी साहू, बिजोलिया प्रधान नीता विजयवर्गीय, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर गट्टानी, महुआ मंडल अध्यक्ष जगदीश बेरवा, महामंत्री भीमसिंह, कृषि मंडी डायरेक्टर मांडलगढ़ गोवर्धन वैष्णव, रामसिंह जोशी, संजय डांगी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विनोद ओस्तवाल, सत्यनारायण उपाध्यक्ष, पूर्व सरपंच शंकरलाल गुर्जर, लाडपुरा सरपंच राजेश खटीक, देवेश शर्मा, ओम मेड़तिया, महामंत्री राजेश सांगावत, कैलाशचंद्र खटीक, हर्षवर्धन खटीक, गुरुदत्त ओझा, मूलचंद रायका, अशोक पारीक, बृजमोहन पुरोहित, श्यामलाल खंडेलवाल व ओमप्रकाश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सरपंचगण, डीआर व सीआर के साथ सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी