छेड़ छाड़ का विरोध करने पर युवक ने किशोरी की मा पर किया हमला



राजस्थान के करौली जिले में शहर की विवेक विहार कॉलोनी में घर के बाहर बैठी किशोरी से युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर किशोरी की मां को विरोध भारी पड़ गया, दरइसल छेड़छाड़ का विरोध कर रही किशोरी की मां के सिर में डंडा मारकर आरोपी युवक और उसके साथ आए बदमाश मौके से फरार हो गए, वहीं घायल महिला को करौली चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है, पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को घटना की शिकायत सौंपी है, पुलिस घटना की जांच कर रही है

पीड़ित किशोरी के चाचा राधारमण सारस्वत ने बताया कि उनकी भतीजी शाम को घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी, इस दौरान एक युवक भूर सिंह उर्फ भूरी आया और किशोरी को एक कागज थमाने का प्रयास किया, जिसपर किशोरी ने अपनी मां को आवाज लगाई, जिससे नाराज होकर युवक ने किशोरी के चांटा जड़ दिया और कागज को छुड़ा कर भागने लगा, इसी दौरान किशोरी की मां ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, जिससे नाराज होकर युवक ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुलाया और किशोरी की मां के सर में डंडा मार कर भाग गए, डंडा मारने से घायल किशोरी की मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए करौली चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है, वहीं घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है.

( करौली से धर्मेंद्र की रिपोर्ट )

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है