खाखले से भरी ट्रक में लगी आग



बनेड़ा। कस्बे में बामणिया चौराहे पर शनिवार को चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर सनसनी पफैल गई। ट्रक खांखले से भरा हुआ था। सूचना पर भीलवाड़ा व शाहपुरा से दमकल व बनेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाई। आग से सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार बनेड़ा कस्बे के पास बामणिया चौराहे पर खांखले से भरा ट्रक में अचानक आग लग गई। बनेड़ा पुलिस के अनुसार केकड़ी की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तभी टायरों में आग लग गई । चालक सहित आसपास मौजूद लोगों ने टायरों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग ट्रक के अंदर खांखले तक पहुंच गई। इससे ट्रक ने आग पकड़ ली। सूचना पर बनेड़ा थाना पुलिस और शाहपुरा व भीलवाड़ा से दमकल मौके पर पहुंची तथा आग बुझाई। आग से ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल गया।

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है