चार बच्चो के पिता ने फांसी लगा कर दी जान 





कोटड़ी (भैरू चौधरी ) पारोली थाना सर्किल के बालापुरा गॉव मे आज चार बच्चो के पिता ने खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी ! पारोली थानाप्रभारी नारायण सिह रावत ने बताया की बालापुरा निनासी फेफ सिह (40) पिता सुज्जान सिह आज दोपहर बकरीयो के लिए पानड़ी (पेड़ की टहनिया) लेने घर से खेत के लिए गया जिसके बाद वहा उसने खेजड़ी के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदखुशी करली ! घटना की जानकारी मिलते ही परिजन खेत पर गये तब तक फेफ सिह की मौत हो गई ! सुचना पर पारोली थानाप्रभारी मय जाब्ता मौके पर पहुचे ओर शव को फंदे से निचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए पारोली चिकित्सालय मे भेजा जहा मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनो को सौपा ! पुलिस की प्रथम जांच मे यह सामने आया की फेफ सिह मानसिक रोग से पीड़त था जिसका करीब एक साल से ईलाज चल रहा था ! फेफ सिह की मौत की खबर से गॉव शोक की लहर छा गई , वही चार बच्चो के सर से पिता का साया उठ गया !

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है