देवनारायण मंदिर मे हुई भजन संध्या
तसवारीया बासां-*(बृजेश दाधीच) क्षेत्र के काशिपुरा बनी के देवनारायण मंदिर मे रविवार रात को भजन संध्या हुई। भजन संध्या में जोधपुरिया देवजी (निवाई) एंड पार्टी ने देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भजन गायक द्वारा सती देवनारायण गुजरिया आई दर्शन को..., देवनारायण के जन्म से लेकर भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसमे कलाकारो ने देवजी की कडिया बोलकर देवजी के भोपे ने नृत्य करते हुये देवनारायण के कमल का स्वरूप थाल पर दिखाया सभी ने दर्शनो का लाभ लिया | भजन संध्या में उदय लाल चाड, उदय लाल बारवाल, शंकर लाल चाड, सुरेश जाट, सुगना तेडवा, नारायणलाल गुर्जर, हेमेंद्र गुर्जर, प्रभुलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment