मांडलगढ़ विधानसभा भाजपा से  टिकिट फाइनल होते ही कई दिनों से चल रहा संशय हुआ खत्म  



 यूआईटी चेयरमैन भीलवाड़ा 
गोपाल खंडेलवाल को मिला भाजपा से टिकिट समर्थकों में छाईं खुशी की लहर 
बीगोद  काफी माथा पच्ची के बाद आखिरकार  भाजपा का टिकिट फाइनल हो ही गया टिकिट की दावेदारी जताने वालों  नेताओ की संख्या दहाई में होने के कारण पार्टी के आलाकमान को काफी माथा पाच्ची करनी पड़ी ।  पार्टियो ने  इस बार एक एक टिकिट बड़े सोच  समझकर जित्ताऊ उम्मीदवार को देने का  भरसक प्रयास किया चाहे उसके लिए विरोध ही क्यों न जेलना पड़ा । ऐसी ही एक शीट मांडलगढ़ विधानसभा की है जिसे भाजपा ने उप चुनाव में खो दिया था । इस बार किसी भी हालत में शीट निकालने के लिए भाजपा ने अंतिम समय में  कमान  स्थानीय नेता गोपाल खंडेलवाल जो वर्तमान में भीलवाड़ा यूआईटी चेयरमैन है के हाथो में सौंपी है ।टिकिट फाइनल होते ही समर्थकों में खुशी की लहर छा गई ।ज्ञात रहे शुरू से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा टिकिट किसी स्थानीय को ही दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा था ।खंडेलवाल मांडलगढ़ विधानसभा के ही हुडा कस्बे के निवासी है । अभी तक 37 नामांकन आवेदन फॉर्म वितरित हुए है ।अब सोमवार को स्थिति साफ होगी कि मैदान में कोन कोन है ।

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है