निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा जांच शिविर बुधवार को




भीलवाड़ा /(अशोक जैन) महावीर भवन पुराना भीलवाड़ा नाडी मोहल्ला में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन 21 नव. बुधवार को किया जाएगा । शिविर संयोजिका संगीता जैन(नागौरी) ने बताया कि स्व लीला देवी एंव स्व दरियाव सिंह नागौरी की पुण्य स्मृति में भक्तामर साधिका डॉ. सुशील  मसा. एवं  मधुर व्याख्यानी श्रद्धा जी मसा. के सानिध्य में जैन दिवाकर गुरुदेव चौथमल जी म सा की जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार 21 नव. को महावीर भवन प्रांगण में निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर में डॉक्टर मनीला श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉ.आर के मुणोत अपनी सेवाएं देंगे । शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा शिविर में किसी भी रोग से पीड़ित रोगी परामर्श व दवाईयां निशुल्क ले सकेंगे।

Comments


Popular posts from this blog

तिलस्वा महादेव का दान पात्र खोला , 48हजार 229 रुपए निकले

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी