कहार समाज की हुई महापंचायत में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया निर्णय




शाहपुरा/( दुर्गा लाल कहार) आज छोटे पुष्कर के नाम से जाने वाले तीर्थ नगरी धनेश्वर में कहार समाज की महापंचायत श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित की गई जिसमें कहार समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि समाज की बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाया जाए और पढ़ा लिखा कर उच्च शिक्षा प्रदान करने के बाद ही उन्हें ससुराल भेजा जाए इसी प्रकार समाज में फैली कुरीतियों पर भी बल दिया गया और महापंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी एकजुट होकर भाजपा के हित में मतदान करें तथा समाज के अनेक विवादों को भी वहां पर समझौता करके दोनों ही पक्षों को समझा कर सभी मामले निपटाए समाज का कहना है कि जहां तक मामले समाज में निपट जाए तो अच्छी बात है कानूनी कार्रवाई में ना पड़े और समाज को विकसित कर जल्दी अब उच्च स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है इसीलिए सभी समाज बंधु आपसी मतभेद भुलाकर समाज में एकजुटता का माहौल दिखाएं जिसमें समाज के युवा नेता एवं भाजपा मीडिया प्रभारी दुर्गा लाल कहार ने जानकारी में बताया कि इस महापंचायत में समाज के शाहपुरा,कनेछन कला, साखलिया, कल्याणपुरा(सुरली),  रामपुरा, ढिकोला, मुंशी, बनेडा तथा विभिन्न चौकियों (खेडो) से कहार समाज के आदि समाज जन व पंच पटेलों ने भाग लिया?
जिसमें उपस्थित ढिकोला से धन्ना कहार कनेछन से गोलू कहार शाहपुरा से पप्पू लाल कहार प्रहलाद कहार कल्लू कहार बालू कहार भीम कहार राजू कहार रामलाल कहार गोपाल कहार नंदा कहार भूरा कहार दुर्गा लाल कहार किशन कहार लाल चंद कहार रमेश कहार आदि समाज जन उपस्थित थे?



Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है