भाजपा के चार विधायकों ने थामी कांग्रेस की डोर




जयपुर जिला प्रमुख मूलचंद मीणा और नागौर की पूर्व जिला प्रमुख बिन्दु चौधरी ने गुरुवार को सीकर में कांग्रेस की सदस्यता को ग्रहण कर लिया.

जयपुर: राजस्थान के सीकर में गुरुवार को कांग्रेस की संकल्प महा रैली में बीजेपी के कई बड़े नेता भी नजर आए और यहीं उन्होंने बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का दामन भी थाम लिया. इनमें पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला प्रमुख शामिल हैं. इस कारण बीजेपी को भी एक बड़ा झटका लगा है. सबसे पहले मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद इससे बीजेपी को एक ओर झटका लगा है.


गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही बीजेपी की मंत्री रही ऊषा पूनिया ने भी बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया था. जिसके बाद उनके पति विजय पूनिया ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी. जिसके बाद अब पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा, जयपुर जिला प्रमुख मूलचंद मीणा और नागौर की पूर्व जिला प्रमुख बिन्दु चौधरी ने गुरुवार को सीकर में कांग्रेस की सदस्यता को ग्रहण कर लिया. इन नेताओं में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका जयपुर जिला प्रमुख मूलचंद मीणा के कांग्रेस में शामिल होने से लगा है.

दरअसल, मूलचंद मीणा को जयपुर का जिला प्रमुख एक बड़े नेता के कहने पर बनाया गया था.

कांग्रेस के धोलपुर जिलाध्यक्ष हुए बीजेपी में शामिल 
वहीं कांग्रेस के धोलपुर के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी दल बदलते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है. खुद सीएम वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी और उनका बीजेपी में स्वागत किया. जिसके बाद एक ओर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, अशोक शर्मा जी ने खुद माना कि कांग्रेस की कथनी एवं करनी में अंतर है तथा धौलपुर सहित सम्पूर्ण राजस्थान का विकास बीजेपी के नेतृत्व में ही हुआ है. यह कांग्रेस की विकास विरोधी नीतियों का ही परिणाम है कि जनता के साथ-साथ उनके नेताओं का भी कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है.

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है