चंद्रमा को अर्ध देकर पति की लंबी आयु की कामना की !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-  कस्बे सहित क्षेत्र के सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, ड़साणिया का खेड़ा, खरेड़, बड़ला, बनकाखेड़ा, चांवडिया, खजीना, आकोला आदि कई गांवों में आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का उपवास रखा और चंद्रमा से पति की दीर्घायु की कामना की | सुहागिन ललिता वैष्णव व मेमु कंवर ने बताया की महिलाएं सज धज कर सोलह सिंगार के साथ सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा व चौथ माता की कथा सुनी | चौथ माता की विधि-विधान पूर्ण पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु व परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएं की | रात को चंद्रमा को देखकर चंद्रमा को अर्ध अर्पित कर पति के हाथों से अन जल अर्पण किया | फिर सास व पति सहित अपने से बड़े के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया |  दिन भर महिलाएं ब्यूटी पार्लर में सजने सवरने में लगी रही ||

Comments


Popular posts from this blog

दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद:IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल के ₹4 हजार वसूले जा रहे; इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मनमानी हठधर्मिता से जल का दुरुपयोग हो रहा है