छात्रसंघ चुनाव शांति पूर्वक संपन्न,इंतजार चुनावी नतीजे का
शाहपुरा ,छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रसिबा. महाविद्यालय में मतदान हुआ समाप्त। शांति पूर्वक हुआ मतदान , कुल मतदान 2185में से एक बजे तक 1341कुल वोट पड़े 61.37% मतदान हुआ। कॉलेज मेंं शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा। मतदान के उत्साह को लेकर सुबह 7.30 बजे से महाविद्यालय के बाहर छात्रों की कतारे लगनी शुरू हो गई।मतदान को लेकर अंतिम पांच मिनिट में छात्रों ने लगाया वोट खींचने में जोर ,चुनाव संपन्न होते ही बाहर निकले प्रत्याक्षी को छात्र संघ ने उठाकर नारे लगाते हुए अपने अपने कार्यालय में रवाना । अब इंतजार हो चुनावी नतीजे का 11को आएंगे चुनाव के नतीजे किसकी किस्मत मारती हैं जोर ,परिणाम की घोषणा को लेकर हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है। कॉलेज के बाहर भारी संख्या में छात्र व छात्र प्रतिनिधियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। सभी प्रत्याशीयों के चेहरों पर रौनक नजर आ रही थी। चुनाव परिणाम को लेकर बेशब्री से इंतजार करते नजर नजर आए छात्र।
Comments
Post a Comment